सन् 2010 में सुश्री बसन्ती मनिहार द्वारा स्थापित इस ट्रस्ट द्वारा स्कूल व कॉलेज के जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस ट्रस्ट द्वारा व्यावसायिक शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, एम.बी.ए., सी.ए. आदि के लिये भी सहायता दी जाती है। छात्रों को इस ट्रस्ट द्वारा अब तक 33.77 लाख से अधिक की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जा चुकी है। इस ट्रस्ट द्वारा रोजगार के लिये सिलाई मशीन व अन्य सहयोग ज़रुरतमंद महिलाओं को दिया जाता है।
माँ बसन्ती जी का हृदय करुणा का सागर था। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों की अत्यंत ही दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने अक्टूबर 2020 में निर्णय लिया कि प्रत्येक माह खाद्यान्न का वितरण किया जाये जो अनवरत जारी है। वर्तमान में 220 से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
अब तक इस ट्रस्टद्वारा 489 छात्रलाभांवित हो चुके हैं। साथ ही 230 जरूरतमंद परिवार हर माहलाभांवित हो रहे हैं।
