माँ बसन्ती जी का हृदय करुणा का सागस् था| कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों की अत्यंत ही दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने अक्टूबर 2020 में निर्णय लिया कि प्रत्येक माह खाद्यान्न का वितरण किया जाये। यह कार्य ज्ञानयोगी श्रीनन्दकिशोर शारदा अध्यात्मकेन्द्र के अन्तर्गत सुचारु रुप से तब से अनवरत जारी है। मई 2021 में माँ बसन्तीजी के चैतन्य स्वरुप होने के पश्चात अब यह सारा कार्य मधुमाँ के नेतृत्व में क्रियांतिव हो रहा है। वर्तमान में 230 से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक 40 लाख रुपये से अधिक का खाद्यान्न वितरण हो चुका है।