अच्छा स्वास्थ्य जीवन की प्राथमिकता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभता है। जो लोग योग करते हैं, वे मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्णहोगया है । योग करने से इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है। योग से मन को शांति मिलती है। योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसलिए, सभी को योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आमजन हितार्थ ज्ञानयोगी श्रीनन्दकिशोर शारदा अध्यात्मकेन्द्र के अन्तर्गत कबूतरों का चौक स्थित अध्यात्म योगी नन्दकिशोर शारदा साधनास्थली सिद्ध पीठ में 10 जुन, 2022 से निःशुल्क योग कक्षायें शुरू की गयी जो अनवरत जारी हैं। योगा चार्य बीजा राम पटेल नित्य प्रातः 7.15 से 8.15 बजे यहाँ सुक्ष्म प्राणायाम, विभिन्न योग आसन एवं ध्यान का नित्य अभ्यास करवाते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी नारीसशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण अंग है। बालिकाओं को स्वस्थ जीवन जीने की कला भी आनी चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ माँ एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है और उसी से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। इसी उद्देश्य के तहत योग का महत्व बताने व जागरुकता फैलाने हेतु कई विद्यालयों में योग शिविर आयोजित किये जा चुके हैं।