सन 2001 में इस ट्रस्ट की स्थापना श्री नन्दकिशोर शारदा द्वारा की गई ताकि छात्रायें उच्च शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति प्राप्त कर सके एवं उन्हें अध्ययन हेतु पाठ्य पुस्तकों की सुविधा भी प्राप्त हो सके। अब तक माँ शारदामणि ट्रस्ट द्वारा 1 करोड़ से अधिक धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में छात्राओं को प्रदान की जा चुकी है व पाठ्य पुस्तकें भी निषुल्क दी जा रही है जिससे वे अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकें।
अब तक इस ट्रस्ट द्वारा 2604 छात्राएं लाभांवित हो चुकी हैं।

